सादा बिल फॉर्मेट (Simple bill format): बिल में क्या लिखें + मुफ्त बिल मेकर

छोटी दुकान, फ्रीलांस काम या घर से चलने वाले बिज़नेस के लिए एक साफ बिल काफी होता है। नीचे बताया है कि बिल में कौन-सी चीज़ें होनी चाहिए, और आप मुफ्त में PDF बिल बना सकते हैं जिस पर रकम वाला UPI QR अपने आप छपता है।

मुफ्त बिल बनाएं (PDF + UPI QR)

बिल में ये ज़रूर लिखें

नमूना

क्र.विवरणमात्रारेट (₹)रकम (₹)
1ब्लाउज़ सिलाई2450900
2फॉल-पीको3100300
कुल1,200

GST वाला बिल या बिना GST का?

अगर आप GST में रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो बिल पर GST न लगाएं और GSTIN न लिखें, एक सादा बिल ही काफी है। रजिस्टर्ड हैं तो टैक्स इनवॉइस में GSTIN, HSN/SAC कोड और CGST+SGST या IGST अलग दिखाना होता है। कंपोज़िशन स्कीम वाले "बिल ऑफ सप्लाई" देते हैं। पूरी लिस्ट: GST इनवॉइस के ज़रूरी फील्ड। अपने केस के लिए अपने CA से पूछें।

बिल पर UPI QR क्यों लगाएं?

QR में रकम और बिल नंबर पहले से भरा होता है, तो ग्राहक गलत रकम नहीं डालता और पैसा सीधे आपके खाते में आता है। अलग से UPI QR कोड बनाएं।

पेमेंट नहीं आया? उधार / पेमेंट याद दिलाने के मैसेज या मैसेज जनरेटर इस्तेमाल करें।

मुफ्त बिल बनाएं (PDF + UPI QR)

सामान्य जानकारी है, टैक्स या कानूनी सलाह नहीं।